फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीमा पर तैनात जवानों के परिवारों के साथ हम खड़े हैं

Thu, 08 May 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71-यादव धर्मशाला  महेंद्रगढ़ में बैठक करते भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के पदा​धिकारी -
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला के मुख्य सभागार में भूतपूर्व सैनिक विकास संघ महेंद्रगढ़ के प्रधान सूबेदार रामस्वरूप यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले की सराहना की। पूर्व सैनिकों ने कहा कि इस समय जो जवान देश की सीमा पर डटे हैं हम उनके परिवारों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

संघ के उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि बैठक सेना का मनोबल बढ़ाना है। तीनों सेनाओं ने ज्वाइंट ऑपरेशन से आतंकियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। बैठक निर्णय लिया गया कि संघ महेंद्रगढ़ सरकार और प्रशासन के लिए सदैव तैयार है। जो भी आदेश दिया जाएगा उसका पालन किया जाएगा। सूबेदार रामस्वरूप यादव ने कहा जो सैनिक आज सीमा पर देश की रक्षा कर रहे हैं हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें