फोटो संख्या:84- चोरी के बाद स्वर्णकार दुकान में बिखरा सामान--संवाद
सतनाली। उपमंडल के गांव सतनाली में चोरों ने ज्वेलर्स व किरयाणा की दुकानों को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण व सामान चोरी कर लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानों पर जांच की। पुलिस को दी शिकायत में सतनाली निवासी चंद्रभान ने बताया उसने नवीन ज्वैलर्स के नाम से दुकान की हुई है। मंगलवार को शाम छह बजे अपनी दुकान को अच्छी तरह से बंद करके घर गया था।
बुधवार सुबह करीब छह बजे जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान के शटर के दोनों ताले टूटे हुए मिले। शटर करीब आधा खुला हुआ था। दुकान में देखा तो सामान व डिब्बे बिखरे पडे़ थे। जब सामान की जांच की तो सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। उसके पड़ोसी दुकानदार हरीश कुमार गांव सतनाली के किरयाणा स्टोर की दुकान का भी ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।