फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 'हम सबका एक ही संदेश, नशामुक्त हो अपना देश'

Wed, 12 Mar 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-22प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर में मंगलवार को जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के मार्गदर्शन व जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान के निर्देश पर नशामुक्ति संकल्प एवं सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि ''हम सबका एक ही संदेश, नशामुक्त हो अपना देश'' का सूत्र वाक्य निर्धारित कर विद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य विजय शर्मा ने किया। अध्यक्षता हिंदी प्रवक्ता अभय सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में बच्चों ने नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा विषय पर पेंटिंग बनाकर नशे से बचने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों को पारितोषिक वितरण किया गया। इस अवसर पर अभय सिंह यादव, डॉ. संजय शर्मा, आशा शर्मा, बुलबुल सेहरावत, महेंद्र सिंह व रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें