फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जेएलएन में आज पहुंचेगा पानी, 20 से शहर में होगी नियमित रूप पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
फोटो संख्या:52- गांव देवास के जलघर में वाटर टैंक नंबर दो में कम पानी--संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पिछले तीन सप्ताह से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से परेशान शहरवासियों को वीरवार को राहत मिलेगी। एक माह से सूखी पड़ी नहरों में मंगलवार को पानी पहुंचेगा। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार से शहर में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जिले में पेयजल के लिए जीवन रेखा मानी जाने वाली जेएलएन में पानी आने के बाद प्रथम चरण में नहरी पानी आधारित जलघरों में आपूर्ति की जाएगी। द्वितीय चरण में क्षेत्र के जोहड़ों में पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

एक माह से क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं होने से अधिकांश पेयजल आपूर्ति के जलघर खाली हो चुके हैं। पिछले 25 दिनों से पानी के अभाव में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी की राशनिंग की जा रही थी। शहरी आबादी को प्रतिदिन 62 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। गांव देवास की जलघर परियोजना से शहर में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। 24 करोड़ लीटर की क्षमता के चार टैंकों के माध्यम से पेयजल पहुंचाया जाता है।

एक सप्ताह के समय में जलघर होंगे लबालब
जेएलएन में नहरी पानी का वितरण नहरों के माध्यम से जिले में पेयजल आपूर्ति के जलघरों में किया जाएगा। प्रथम चरण में जलघरों से जुड़ी नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। अधिकांश जलघरों में पानी भरने के लिए विभाग को करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। नहरों में पानी आते ही नियमित आपूर्ति आपूर्ति भी शुरू कर दी जाती है। 14 फरवरी को जेएलएन में पानी बंद हुआ था।
विज्ञापन


-
वर्जन
जेएलएन में पानी आने के बाद प्रथम चरण में पेयजल आपूर्ति के लिए बने जलघरों से जुड़ी नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। गांव देवास जलघरों के चारों टैंकों को एक सप्ताह में ही फुल कर दिया जाएगा। हालांकि, शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति वीरवार से ही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-जियाराम, उपमंडल अधिकारी जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें