फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आधे से ज्यादा शहर में नहीं हो पाई पानी की आपूर्ति

Sat, 14 Jun 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-10नल में पानी नहीं आने पर मोहल्ला संघीवाड़ा में  पानी लेकर आती महिला व बच्ची। संव
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

क्षेत्र में गत तीन-चार दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। अभी तक तो करीब आठ-दस मोहल्लों में ही पानी की दिक्कत चल रही थी, परंतु शुक्रवार को शहर में करीब एक लाख लोगों तक पानी नहीं पहुंच पाया। इसके अलावा जहां पानी आया वहां प्रेशर नहीं होने के कारण लोगों के कुछ ही बर्तन भर पाए। शहर में पानी आपूर्ति नहीं होने का मुख्य कारण जनस्वास्थ्य विभाग के जलघर खाली होना रहा। पानी न आने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह सारे काम छोड़कर महिलाएं दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हो गई।


इन मोहल्लों में है पानी की दिक्कत-
शहर के मोहल्ला मिश्रवाड़ा, देवस्थान, नलापुर, खड़खड़ी, रावका, गुरुनानकपुरा, पीरआगा, पुरानी मंडी, निजामपुर रोड, संघीवाड़ा, इंद्र कालोनी, सिंघाना रोड, फ्रासखाना, रेलवे रोड, कास्यथवाड़ा, पुरानी सराय, जमालपुर, प्रताप नगर, मोहल्ला बांस, प्राणपुरा तथा चांदुवाड़ा आदि में भी कई जगह पानी की दिक्कत बनी हुई है।
विज्ञापन



मोहल्ला संघीवाड़ा में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी आता है। आज पानी थोड़ी देर छोड़ गया परंतु प्रेशर ऐसा आया कि टंकी में दो-चार बाल्टी ही पानी की पहुंच पाई। गर्मी में पानी की जरूरत को देखते हुए रोज एक घंटे पानी की आपूर्ति होनी चाहिए।

दिनेश बारी। संघीवाड़ा

मोहल्ले में पिछले पांच दिनों से एक बूंद भी पानी की नहीं आई है। इस गर्मी के मौसम में बगैर पानी के काफी परेशानी हो रही है। मोहल्ला मिश्रवाड़ा में पानी नहीं आने के कारण लोग रुपये खर्च करके टैंकर मंगवा रहे हैं।

राधा शर्मा, मिश्रवाड़ा

नहरी पानी पर निर्भर है यहां की 80 प्रतिशत जनता-
क्षेत्र की 80 प्रतिशत जनता का काम नहरी पानी से ही चलता है। इस बार नहर ठीक से नहीं आने के कारण पानी की समस्या भी झेलनी पड़ी। 5 मई को नहर आई थी, लेकिन जलघर भी पूरी तरह नहीं भरे जा सके थे। उस समय भी केवल 20-25 दिन का पानी ही एकत्रित किया गया था जो अब खत्म हो चुका है। पिछले महीने नहर में पानी कम आने के कारण 427 के करीब जोहड़ व तालाबों में भी पानी नहीं डाला गया था।
विज्ञापन

-
नहर में पानी नहीं आने के कारण पानी की समस्या बनी हुई थी। वीरवार शाम को नहर में पानी आ चुका है। वाटर टैंकों में पानी डाला जा रहा है। टैंकों में पानी भरने और इसे साफ करने में भी थोड़ा समय लगता है। एक-दो दिन में पानी की व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
मुकेश शर्मा, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें