फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आईआईआरएफ रैंकिंग फ्रेमवर्क 2025 में हकेंवि ने 15वीं रैंक पाई

Sat, 14 Jun 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) ने भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) 2025 में देश के 50 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 15वां स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शोध एवं समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता के दम पर मिली है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों की निष्ठा, विद्यार्थियों के उत्साह और सभी हितधारकों के सहयोग का प्रतिफल है। हकेंवि समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है।
विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय रैंकिंग में हमारी प्रगति रणनीतिक शैक्षणिक योजना, शोध उन्नयन और उद्योग से जुड़ाव का परिणाम है। हम अपने शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र को और सुदृढ़ करने तथा देश के शैक्षणिक परिदृश्य में सार्थक योगदान देने के लिए सतत प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि यह रैंकिंग हम सभी के लिए गर्व का विषय है। आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के निदेशक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आईआईआरएफ 2025 में 15वीं रैंक हकेंवि की बढ़ती शैक्षणिक विश्वसनीयता तथा गुणवत्ता मानकों और प्रमाण-आधारित प्रथाओं के माध्यम से निरंतर सुधार के प्रति ध्यान का प्रतिबिंब है। यह उपलब्धि हकेंवि को राष्ट्रीय और वैश्विक शैक्षणिक मंचों पर और ऊंचाई प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें