फोटो 10चंदपुरा स्कूल में घुसा हाइवे का पानी।संवाद
मंडी अटेली। नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदपुरा लापरवाही के कारण हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया है। ढलान की तरफ पानी बहने के कारण हाईवे का पानी विद्यालय के कमरों में घुस गया। इससे स्कूल भवन की हालत जर्जर हो गई है।
विद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग 11 के अधिकारियों को इस बाबत शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि तेज बारिश के कारण हाईवे का पानी स्कूल के कमरों में घुस गया, जिसके कारण स्कूल में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। विद्यालय भवन को काफी नुकसान हुआ है। चंदपुरा स्कूल में लगभग 200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यार्थियों को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया है।