फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंडरपास में जमा पानी, लोगों को हो रही परेशानी

Mon, 25 Nov 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-24नारनौल के अंडरपास में भरा गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। बहरोड रोड पर बने अंडरपास में काफी समय से पानी जमा है। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास में जमा पानी को कई बार पंप द्वारा भी निकाला जा चुका है, लेकिन अंडरपास से निकाला गया पानी, अंडरपास की दीवारों के रास्ते अंडरपास में जमा हो जाता है। इस कारण समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


लोगों द्वारा बार-बार शिकायत दर्ज करवाने के बाद कुछ समय पहले नगर परिषद अधिकारियों द्वारा अंडरपास का निरीक्षण किया गया था। इसमें यह पाया गया था कि जिस क्षेत्र में समस्या है वह रेलवे विभाग के अधिकार क्षेत्र में है।
इसके बाबत नगर परिषद द्वारा रेलवे के अधिकारियों को सूचित भी कर दिया गया है, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मामला दो विभागों के बीच फंस गया है। परेशानी का सामना आमजन को करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का स्थाई समाधान किया जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन


वर्जन
लोगों को हो रही परेशानी के मद्देनजर कुछ समय पहले अंडरपास का निरीक्षण किया गया था। यह पाया गया था कि जहां समस्या है वह स्थान रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आता है। रेलवे अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।-पवन कुमार, जेई, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें