फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेविकाओं को कराया तालाब का भ्रमण

Tue, 13 Jan 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-68 राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में भ्रमण के दौरान स्वयंसेवक जल संरक्षण, स्वच्
विज्ञापन
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में आयोजित एनएसएस शिविर के तीसरे दिन छात्राओं को गांव उन्हाणी के तालाब का भ्रमण कराया गया। स्वयंसेविकाओं को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नीतू एवं प्रो. सीमा की देखरेख में सुबह के सत्र की शुरूआत योग से की। तालाब भ्रमण के दौरान प्रो. नीतू एवं प्रो. सीमा ने बताया कि जल संरक्षण में तालाब, जोहड़ एवं प्राकृतिक संसाधनों का बड़ा योगदान है। इनके माध्यम से वर्षा का पानी संरक्षित होकर भूजल स्तर में सुधार करता है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रो. राजेश कुमार द्वारा स्वदेशी विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया गया। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा एवं स्थानीय उत्पादों को अपनाने से होने वाले सामाजिक एवं आर्थिक लाभों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें