फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते चार ट्रेनें रहेंगी रद्द

Tue, 13 Jan 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16नारनौल ​​स्थित रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन।
विज्ञापन
नारनौल। फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड के मध्य अटेली, मिर्जापुर बाछौद व नारनौल स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन-इंटर लॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते चार ट्रेनें रद्द की गई हैं।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 19621 फुलेरा-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 18 जनवरी से 15 फरवरी तक (29 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19618 रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा 18 जनवरी से 15 फरवरी तक (29 ट्रिप) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी और गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 18 जनवरी से 31 जनवरी तक (14 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस और गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल 18, 23 से 26, 29 व 31 जनवरी को (07 ट्रिप) रद्द रहेगी।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जिसमें गाड़ी संख्या 19604 गोड्डा-दौराई रेलसेवा जो 20, 27, तीन फरवरी व दस फरवरी को (04 ट्रिप) गोड्डा से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी।
वहीं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर रेलसेवा जो 18 जनवरी से 15 फरवरी तक (29 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी।
वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 22452 चंडीगढ़-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 18, 21, 25, 28, एक फरवरी, चार फरवरी, आठ फरवरी, 11 फरवरी व 15 फरवरी को (09 ट्रिप) चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी। वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें