फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया

Fri, 10 Oct 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- राजकीय महाविद्यालय सतनाली में सफाई करती छात्राएं--स्रोत- महाविद्यालय
विज्ञापन
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय सतनाली में एनएसएस यूनिट एक व दो के संयुक्त तत्वावधान में शिविर लगाया गया। महाविद्यालय और आसपास के क्षेत्र में श्रमदान किया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जरनैल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस से युवा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। विद्यार्थी दिनचर्या में सेवा, अनुशासन और सहयोग की भावना को जीवन का हिस्सा बनाएं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरिओम और डॉ. प्रीति ने बताया कि स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. रवि शंकर, डॉ. कमला यादव, डॉ. सुमन, यशपाल, जैकी, हरीश, ईश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें