फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेल कोटे के तहत सेना में हुआ वॉलीबॉल खिलाड़ी मोहित का चयन

विज्ञापन
फोटो नंबर- 18मोहित कुमार, वॉलीबॉल ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
नारनौल। गांव मोखुता में संचालित खेल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ी मोहित कुमार का चयन सेना में हुआ है। वॉलीबॉल खिलाड़ी मोहित का चयन खेल कोटे के तहत बतौर अग्निवीर आर्म्ड रेजिमेंट में हुआ है। मोहित के चयन पर खेल नर्सरी में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन

कोच धर्मपाल सिंह ने बताया कि खेल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अनेक खिलाड़ी खेल कोटे के तहत पुलिस व सेना में देश सेवा कर रहे हैं। खेल नर्सरी में वॉलीबॉल के साथ-साथ खिलाड़ियों को दौड़ सहित अन्य गतिविधियों का अभ्यास भी करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि मोहित के सेना में चयन से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

मैं बचपन से ही सेना में शामिल होना चाहता था। वॉलीबॉल के खेल ने मेरे सपने को पूरा किया। बतौर खिलाड़ी मैंने गत प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया था। भविष्य में भी वॉलीबॉल खेलना जारी रखूंगा और अन्य खिलाड़ियों के उत्थान के लिए कार्य करूंगा। युवाओं से अपील है कि नियमित अभ्यास व अनुशासन से लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। -मोहित कुमार, वॉलीबॉल खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें