फोटो 5 दोचाना गांव में आग लगने के बाद जलकर राख पड़ी कड़बी।संवाद
नारनौल। नारनौल के दोचाना गांव में एक किसान की अज्ञात कारणों से करीब 250 मण कड़बी जलकर राख हो गई। जानकारी के दोचाना निवासी महेंद्र यादव ने गांव के बाहर शिमला की तरफ जाने वाले मार्ग पर करीब 250 मण कड़बी एकत्रित कर रखी थी। सोमवार देर शाम किसी अज्ञात कारण से कड़बी में आग लग गई।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया लेकिन असफल रहे। किसान ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। दोचाना गांव नारनौल से करीब 20 किलोमीटर दूर पड़ता है। ऐसे में अगर कोई आगजनी की घटना हो जाती है तो दमकल गाड़ी को भी पहुंचने में समय लग जाता है।