फोटो नंबर-16सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को ज्ञापन सौंपते दैनिक रेल यात्री संघ नारनौल के पदाधि
नारनौल। दैनिक रेल यात्री संघ ने नारनौल और अटेली क्षेत्र में ट्रेनों के संचालन को लेकर ज्ञापन सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कुछ ट्रेनों को नियमित करने और कुछ नई ट्रेनों को चलाने और अटेली में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी।
दैनिक रेल यात्री संघ ने भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस को नियमित कर इसको हिसार तक बढ़ाने, रोहतक-मदार एक्सप्रेस को नियमित करके इसको जींद तक बढ़ाने, चंडीगढ़-बांद्रा सुपरफास्ट को प्रतिदिन चलाने और इसका अटेली मंडी में ठहराव करने, ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस को ढेहर का बालाजी से आगे जयपुर (खातीपुरा) तक पहुंचाना, हिसार -भिवानी से इंदौर वाया रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, जयपुर, बनस्थली कोटा व उज्जैन तक एक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग रखी।