फोटो नंबर-13जन्माष्टमी को लेकर सत्यनारायण मंदिर में राधा-कृष्ण को नई पोशाक पहनाकर श्रृंगार
नारनौल। जन्माष्टमी को लेकर शहर के मंदिरों को सजाने व ठाकुर जी का शृंगार जोरशोर से चल रहा है। मंदिर को सजाने व राधा-कृष्ण को नई पोशाक पहनाकर उन्हें सजाने के साथ शाम को कई मंदिरों में झांकियों का आयोजन किया जाएगा।
जन्माष्टमी के पर्व को लेकर शहर के प्रसिद्ध मंदिर मां चामुंडा देवी तथा सत्यनारायण मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के बीच स्थित प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर व सत्यनारायण मंदिर, आदर्श सनातन धर्म द्वारा एएसडी स्कूल, मनुज मालती स्कूल आदि में भक्तों की विशेष रौनक रहती है। इसके अलावा पुरानी कचहरी, बागेश्वर मंदिर व सीताराम मंदिर संघीवाड़ा में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जन्माष्टमी पर्व को लेकर इस बार महावीर मार्ग प्राचीन हनुमान मंदिर में विशेष आयोजन किया जाएगा।
काशीराम पार्षद व दीपक अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन सुबह पांच बजे से दस बजे तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी।