फोटो 2 जैलाफ से चिंडालिया रास्ता पक्का करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।स्रोत ग्राम
नारनौल। जैलाफ से चिंडालिया रास्ता पक्का करने की मांग को लेकर मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की तरफ से लंबे समय से इस रास्ते को पक्का करने की मांग की जा रही है लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
दोनों गांवों के ग्रामीणों ने 24 जुलाई 2025 को नारनौल विधायक के गांव जैलाफ व चिंडालिया में आवागमन पर प्रमुखता से पक्का करने की मांग रखी थी लेकिन 6 माह होने के बावजूद यह रास्ता अभी भी कच्चा और उबाड़-खाबड़ है। इस मार्ग पर आए दिन बुजुर्ग महिलाएं, किसान व स्कूली बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं।
छाजूराम रावत ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को तत्काल स्वीकार कर दो गांवों को जोड़ने वाले इस रास्ते को पक्का करवाया जाए। अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए ग्रामीणों को बाध्य होना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने कई बार मौखिक, लिखित में प्रशासन व जन प्रतिनिधियों से इस बेहद महत्वपूर्ण रास्ते को पक्का करने का आग्रह कर चुके हैं। इस अवसर पर ग्रामीण मुकेश ने भी रास्ते को पक्का करने की मांग की।