फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जनसंवाद में ग्रामीणों ने उठाई पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। बहुजन समाज पार्टी की ओर से सोमवार को मुंडिया खेड़ा, बेवल, दौंगड़ा जाट और झिंगावन गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रमों में बसपा नेता एवं समाजसेवी अत्तरलाल एडवोकेट बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान दौंगड़ा जाट के ग्रामीणों ने पेयजल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम में गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द स्थायी समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने मुंडिया खेड़ा से दौंगड़ा अहीर तक पुराने रास्ते को पक्का करवाने की मांग भी उठाई।
वहीं बेवल, मुंडिया खेड़ा, दौंगड़ा जाट और झिंगावन के लोगों ने दौंगड़ा अहीर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और दवाइयों की कमी पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक एवं विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त करने, दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने व अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई सहित अन्य जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन

बसपा नेता अत्तरलाल एडवोकेट ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सरकार और प्रशासन के समक्ष इन मुद्दों को मजबूती से उठाकर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कप्तान चंदगीराम, सतीश पंच, भागसिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ, मेहरचंद, बंशीलाल, प्रवीण यादव, सतीश डीलर व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें