फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क निर्माण में खामियों पर ग्रामीणों का विरोध, ऊंचे पुल व बीच में खड़े पेड़ बने परेशानी

विज्ञापन
फोटो संख्या:81- चेलावास से धनौंदा तक निर्माणाधीन मार्ग में घटिया सामग्री का प्रयोग करने पर रोष 
विज्ञापन
कनीना। मार्केट कमेटी कनीना के अंतर्गत चेलावास से धनौंदा तक बन रही सड़क में विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में कई खामियां हैं जिनकी वजह से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में कृष्णपाल सिंह, कर्मवीर सिंह, राकेश कुमार, आसू, बीनू राघव सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क पर अनेक स्थानों पर पुल बने हुए हैं लेकिन समुचित समाधान नहीं किया गया है। इन पुलों की ऊंचाई अधिक होने के कारण छोटी गाड़ियों, ऊंट गाड़ी और बैलगाड़ी के लिए आवागमन बेहद कठिन हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के बीचों-बीच कीकर के पेड़ खड़े हैं जिससे मार्ग अवरुद्ध हो रहा है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। समस्या को लेकर वे पहले ही उपमंडल प्रशासन और संबंधित विभागों को अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण कृष्णपाल ने मांग की कि सड़क निर्माण कार्य को सही ढंग से पूरा कराया जाए। पुलों के पास मिट्टी डालकर समतल बनाया जाए और रास्ते में आ रहे पेड़ों को हटाया जाए ताकि ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहन आसानी से गुजर सकें।
इस संबंध में जब मार्केट कमेटी के अधिकारी प्रदीप कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें