फोटो संख्या:79- बुंदेबाज नगर में फैक्ट्री को सील करते जिला नगर योजनाकार की टीम---स्रोत- विभाग
महेंद्रगढ़। जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम ने वीरवार को शहरी और नियंत्रित क्षेत्र में राजस्व संपदा बुंदेबाज नगर में महेंद्रगढ़ से अटेली रोड पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। बुलडोजर से चार अवैध निर्माण जिसमें दो चहारदीवारी व दो टीनशेड को तोड़ा गया और एक फैक्टरी को सील किया गया।
जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र, शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करे। महानिदेशक, नगर व ग्राम आयोजना विभाग, चंडीगढ़ से लाइसेंस या सीएलयू अनुमति लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करे।
उन्होंने आमजन से अपील की किसी भी अवैध काॅलोनी में कोई प्लॉट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। कोई भी प्लाॅट खरीदने से पहले काॅलोनी की वैधता बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय, नारनौल से किसी भी कार्यदिवस में पता किया जा सकता है।
फोटो संख्या:79- बुंदेबाज नगर में फैक्ट्री को सील करते जिला नगर योजनाकार की टीम---स्रोत- विभाग