फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, सरकार से वापसी की मांग

विज्ञापन
फोटो 2गांव छापड़ा सलीमपुर और सुराणी में पेट्रोल मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए
विज्ञापन
नारनौल। छापड़ा सलीमपुर और सुराणी गांवों में पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाने के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर मूल्य वृद्धि वापस लो, केंद्र सरकार होश में आओ और जन विरोधी मूल्य वृद्धि बंद करो जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व बसपा नेता और समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल के दामों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी जनता पर सीधा बोझ है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। अतरलाल ने आरोप लगाया कि सरकार तेल कंपनियों के दबाव में काम कर रही है और आम जनता के हितों की अनदेखी कर रही है।
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। इस अवसर पर थानेदार शेर सिंह यादव, दानसिंह प्रजापत, भाग सिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ, निरंजन, बाबूलाल, सुरेंद्र, रामचंद्र सौदागर, अभय सिंह, नरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, हेमराज, नितेश सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें