फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने उठाई शहर की समस्याएं

विज्ञापन
फोटो नंबर-02बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते संगठन के सदस्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन की मासिक बैठक रविवार को किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में संगठन प्रधान दुलीचंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम उन वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया जिनका इस महीने जन्मदिन आता है। इस अवसर पर भगवान दास सैनी, प्रताप सिंह राजपूत, बृजमोहन एडवोकेट, श्याम सुंदर शर्मा, विजय सिंह रहीश व ओपी यादव को सम्मान पट पहनाकर संगठन की ओर से सम्मान किया गया।
संगठन की ओर से एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता को प्रतिवर्ष निशुल्क ऑडिट व बैलेंस शीट तैयार करने तथा निरंतर सहयोग देने के लिए स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने संगठन को 2100 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।
विज्ञापन

बैठक में उमादत्त शर्मा ने छोटा-बड़ा तालाब के पास गंदे नाले के निकट बनाए गए पार्क की चहारदीवारी के बावजूद उसे विकसित नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने वहां सफाई करवाकर घास व पौधे लगवाने की मांग की। वहीं कृष्ण अवतार जांगिड़ ने बावड़ीपुर से बड़े कुएं तक गंदगी से भरी नाली की तत्काल सफाई कराने की मांग रखी।
इसके अलावा महता चौक से गौड़ ब्राह्मण सभा तक जर्जर सड़क, सीआईए रोड पर नाले की सफाई के बाद छोड़ी गई गंदगी को हटाने की मांग भी उठाई गई। बैठक का संचालन महासचिव मुखराम सैनी ने किया। इस मौके पर काफी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें