फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समय पर राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने की पंचायत

Tue, 03 Sep 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72-बीपीएल राशन  कार्ड धारकों को राशन नहीं  मिलने पर गांव जड़वा में पंचायत करते ग्रा
विज्ञापन
सतनाली। खंड सतनाली के गांव जड़वा में बीपीएल परिवारों को राशन सही समय पर न मिलने के कारण ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों ने गांव की राम धर्मशाला में सोमवार को पंचायत कर सरपंच व खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो माह से 600 से अधिक राशन धारक परेशानी का सामना कर रहे हैं। पिछले दो माह से नजदीक लगते गांव श्यामपुरा, सोहड़ी व सतनाली से लेकर आते हैं। कभी कभार तो राशन लेने जाते है तब राशन खत्म होने का हवाला दे कर टरका दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव जड़वा से श्यामपुरा चार किलोमीटर, सोहड़ी पांच किलोमीटर, सतनाली तीन किलोमीटर दूर से राशन लाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
उसे पिछले माह में चीनी नहीं मिली। राशन डिपो होल्डर से पूछने पर जवाब दिया अगले महीने दो किलो ले लेना। डिपो होल्डर ने देने से मना कर दिया। दो माह से समय पर राशन नहीं मिल रहा है। बार-बार कहने के बावजूद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश, ग्रामीण
डिपो धारक सामान होने के बावजूद भी मना कर देता है। उन्हें समय पर राशन नहीं मिल रहा है जिसके कारण चार-पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित अन्य गांवों में जाकर राशन लाना पड़ रहा है।
इंद्र, ग्रामीण
राशन न मिलने के कारण उसे गांव श्यामपुरा से राशन लाना पड़ रहा है, जिसके चलते उसे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत को अवगत कराया गया है।
हर सिंह, ग्रामीण
राशन सही समय पर नहीं मिलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें राशन लेने के लिए करीब 3 से 4 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।

धर्मपाल, ग्रामीण
यहां 600 राशन कार्ड हैं। विभाग से 30 अगस्त को तेल प्राप्त हुआ और अगले ही दिन 31 अगस्त को 534 राशन कार्ड धारकों को तेल वितरित कर दिया गया है। रात के 9:20 बजे तक मशीन चालू रही, लेकिन कोई कार्ड धारक नहीं पहुंचा।


सोहन सिंह, राशन डिपो होल्डर

फोटो संख्या:72-बीपीएल राशन  कार्ड धारकों को राशन नहीं  मिलने पर गांव जड़वा में पंचायत करते ग्रा

फोटो संख्या:72-बीपीएल राशन  कार्ड धारकों को राशन नहीं  मिलने पर गांव जड़वा में पंचायत करते ग्रा

फोटो संख्या:72-बीपीएल राशन  कार्ड धारकों को राशन नहीं  मिलने पर गांव जड़वा में पंचायत करते ग्रा

फोटो संख्या:72-बीपीएल राशन  कार्ड धारकों को राशन नहीं  मिलने पर गांव जड़वा में पंचायत करते ग्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें