फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोबाइल वॉटर टेस्टिंग वैन में ग्रामीणों ने कराई पेयजल की जांच

Sat, 23 Mar 2024 02:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से मोबाइल वाटर टेस्टिंग वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर मौके पर ही केमिकल जांच करवाई जा रही है। उप मंडल कनीना की ग्राम पंचायत खैराना, बेवल, झिंगावण, सुंदरह, कोका, मोहनपुर, इसराना व रामबास में मोबाइल वाटर टेस्टिंग वैन ने करीब 250 पानी के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने बताया कि मोबाइल लैब कनीना खंड के 16 गांवों का जल परीक्षण करेगी। इस सृष्टि में पानी का विशेष महत्व है। वहीं शुद्ध जल ही हमारे स्वास्थ्य को बरकरार रखता है। इसलिए पानी की गुणवत्ता बहुत मायने रखती है। खंड कनीना की ग्राम पंचायत खैराना, बेवल, झिंगावण, सुंदरह, कोका, मोहनपुर, इसराना व रामबास में मोबाइल वॉटर टेस्टिंग वैन ने दौरा किया है। लैब असिस्टेंट उज्ज्वल कुमार ने बताया कि मोबाइल वॉटर टेस्टिंग वैन के माध्यम से टीडीएस,पीएच, टरबीडिटी आयरन, वॉटर हार्डनेस, फ्लोराइड, नाइट्रेट, सल्फेट व जिंक तत्वों की जांच की जाएगी। इस मौके राहुल सरपंच खैराना, योगेंद्र सरपंच बेवल, सत्यवीर सुंदरह, मोटर चालक विजय, जयपाल, विक्रम, समाजशास्त्री विनय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें