फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: घर से खेलने निकला आठ वर्षीय बच्चा लापता

Sat, 23 Mar 2024 02:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के निजामपुर क्षेत्र के बायल गांव में घर के बाहर खेलने निकला आठ वर्षीय बच्चा लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं गांव से ही 14 साल का युवक भी उसी दिन से घर से लापता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वह भी उसी के साथ कहीं चला गया। पुलिस शिकायत में बायल निवासी संतकुमार ने बताया उसके दो बेटी व एक बेटा है। उनकी दोनों बेटियां शादीशुदा हैं। बड़ी बेटी लक्ष्मी का बेटा मयंक उसके पास ही पढ़ाई कर रहा है। वह 20 मार्च को सुबह खेलने के लिए गया था, जो अब तक घर नही आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बायल गांव में एक बच्चे के गायब होने की शिकायत मिली है। जिसकी तलाश की जा रही है। इसी गांव से एक लड़का भी गायब है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। बच्चे के मिलने के बाद ही घटना के बारे में पता चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशचंद्र इंस्पेक्टर, थाना निजामपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें