फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट ट्रेनिंग स्कूल में ग्रामीणों ने मांगा 5 प्रतिशत सीट व फीस में 40 प्रतिशत छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मिर्जापुर बाछौद स्थित हवाई पट्टी पर चल रहे पायलट ट्रेनिंग स्कूल में पांच प्रतिशत सीटों पर आरक्षण और कुल फीस पर 40 प्रतिशत की छूट की मांग को लेकर गांव मिर्जापुर बाछौद के ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त के को उपमुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मिर्जापुर बाछौद की हवाई पट्टी पर एफएसटीसी कंपनी की ओर से चल रहे पायलट ट्रेनिंग स्कूल में गांव के युवाओं को 5 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण और कुल फीस पर 40 प्रतिशत की छूट दी जाए। जिला उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को उपमुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। हवाई पट्टी के विस्तार में लगभग 200 एकड़ जमीन दो गांवों की गई है। यहां के लोग जो कृषि पर निर्भर है भविष्य में उनके लिए जीवन यापन करना मुश्किल होगा। सरकार ये मांगें मान लेगी तो इस गांव के युवा भी आसमान में उड़ान भर सकेंगे। इसकी कुल फीस लगभग 41 लाख रुपये है। ग्रामीण अंचल के लोग इतना खर्चा वहन नहीं कर सकते। सामाजिक कार्यकर्ता जोगिंदर सिंह ने कहा अगर सरकार यह मांगें नहीं मानती है तो ग्रामीण हवाई पट्टी के गेट पर धरना देंगे। यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार यह मांगें पूरी न कर दे। इस अवसर पर नितिन, विपिन, मनीष, शुभम कौशिक, सचिन, गजराज, नवीन हितेश, प्रीतम और गोलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें