फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गुजरवास से सलीमपुर मार्ग खराब होने से ग्रामीण परेशान

Tue, 29 Jul 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 16गुजरवास से सलीमपुर का कच्चा पड़ा रास्ता। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। खंड अटेली के गांव गुजरवास से सलीमपुर को जाने वाला मार्ग इन दिनों खराब है। इस कच्चे रास्ते में गड्ढे होने के कारण बारिश के मौसम में निकालना दूभर हो जाता है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

गांव गुजरवास निवासी राजेंद्र सिंह, रामधन, दिनेश फौजी, मुकेश पंच, अशोक सिंह, विक्रम सिंह, बिजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश चौहान, अरविंद कुमार ने बताया कि गुजरवास से सलीमपुर तक रास्ते की हालत बहुत खराब हो चुकी है। इस रास्ते पर एक ईंट भट्ठा बना हुआ है, जहां से ट्रक एवं ट्रैक्टर इत्यादि वाहनों से ईंटों की आवाजाही होती रहती है। इसके कारण रास्ते में काफी बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
खेतों में चलने वाले फव्वारों के कारण यह रास्ता सदैव ही कीचड़ से भरा रहता है। बारिश के मौसम में तो इस रास्ते से निकलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। हालांकि ग्राम पंचायत द्वारा इस रास्ते पर मिट्टी इत्यादि डलवाई गई है, लेकिन वाहनों की आवाजाही से रास्ता खराब हो जाता है।
विज्ञापन

गुजरवास से सलीमपुर सीमा तक कुछ रास्ता पक्का बना हुआ है, लेकिन बीच बीच में लगभग 1300 मीटर लंबा रास्ता अभी कच्चा है। इसमें प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना बना रहता है। इसी रास्ते पर गांव गुजरवास की ढाणी भी बसी हुई है। पिछले काफी वर्षों से इस रास्ते को पक्का करवाने की मांग उठाई जाती रही है, लेकिन हर योजना में रास्ते का निर्माण फाइलों तक ही सिमट कर रह जाता है।
कच्चे रास्ते की यह समस्या ग्रामीणों के दैनिक जीवन को भी प्रभावित कर रही है। गांव गुजरवास से सलीमपुर की ओर पश्चिमी दिशा में गांव की सीमा की लंबाई दो किलोमीटर के करीब है और अधिकतर किसानों के खेत भी इसी रास्ते पर लगते हैं। इसलिए इस रास्ते पर लोगों का आना जाना भी अधिक है। ग्रामीणों ने सरकार से इस रास्ते को तुरंत पक्का करने की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें