फोटो संख्या:57 गांव धनौंदा से छितरौली सड़क मार्ग पर निकली रोड़ियों को दिखाते ग्रामीण --स्रोत--
कनीना। उपमंडल के गांव धनौंदा से छितरोली, उच्चत वाया झाड़ली सड़क का नवीनीकरण कार्य को पूरा करने में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही ढिलाई के कारण ग्रामीणों में रोष है। इस मार्ग पर वाहनों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। चार गांवों के ग्रामीणों द्वारा सरकार, प्रशासनव विभाग से बार-बार मांग के बावजूद भी कार्य में तेजी नहीं आ रही है।
ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में सड़क नवीनीकरण का कार्य पूरा नहीं करने पर कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी महेंद्रगढ़ नारनौल का घेराव करेंगे। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो ठाकुर अतरलाल ने बताया कि ठेकेदार द्वारा रेत, मिट्टी, रोड़ी डालकर सड़क को समतल किया गया था, लेकिन अब रोड़िया उखड़नी शुरू हो गई हैं। सड़क पर जगह-जगह रोड़ियां निकलने से पैदल यात्रियों तथा वाहनों को परेशानी हो रही है।