जिले में नौ व दस जनवरी को होने वाली ग्राम सचिव परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी।
जिलाधीश अजय कुमार की ओर से जारी आदेशानुसार नौ व दस जनवरी को जिले में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। जिले में कुल 70 केंद्र होंगे। उपायुक्त ने बताया कि ग्राम सचिव परीक्षा के लिए महेंद्रगढ़ में 40 और नारनौल में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
नारनौल में सेंटर- नारनौल में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल नसीबपुर, सीएल पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल कुलताजपुर रोड, हरियाणा पब्लिक स्कूल नांगल चौधरी रोड नारनौल, राजकीय महिला कॉलेज, राजकीय पीजी कॉलेज,राजकीय कालेज ऑफ एजुकेशन रेलवे रोड नारनौल, बाबा खेतानाथ राजकीय पॉलिटेक्निक, यदुवंशी शिक्षा निकेतन रेवाड़ी रोड,एएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुल बाजार नारनौल, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरु गोविंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल संघीवाड़ा, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरु द्रोणचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल, आदर्श बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल आजाद चौक व यादव हाई स्कूल नारनौल में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।