फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विकसित भारत बिल्डथान...जिले के सभी स्कूलों में एक साथ हुआ लाइव स्ट्रीमिंग

विज्ञापन
फोटो नंबर-06मॉडल संस्कृति स्कूल में लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व अ​धिकारी
विज्ञापन
नारनौल। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों में नवाचार, अनुसंधान और समस्या समाधान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकसित भारत बिल्डथान कार्यक्रम के तहत महेंद्रगढ़ जिले के सभी स्कूलों में एक साथ लाइव स्ट्रीमिंग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसे लेकर जिले के अनेक स्कूलों में उपजिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक व एपीसी हरमेंद्र यादव ने दौरा किया। इस दौरान कक्षा छठी से 12 तक के विद्यार्थी स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फाॅर लोकल व समृद्ध भारत जैसे विषयों पर अपने अभिनव विचार और माडल प्रस्तुत करेंगे।
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर शिक्षा मंत्रालय, अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग व एआईसीटीई के सहयोग से विकसित भारत बिल्डथोन कक्षा 6 से 12 तक छात्रों के लिए एक देशव्यापी नवाचार प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह भारत का सबसे बड़ा इन्नोवेशन मिशन है। इसमें देश के सभी स्कूलों के छात्रों को टीमों के रूप में 31 अक्टूबर तक नवाचार के रूप में तकनीक का सहारा लेकर अपने विचार, फोटो, वीडियो आदि पोर्टल पर अपलोड करने हैं। इसके लिए पूरे देश में आज इस मिशन के विषय में लाइव प्रसारण को तीन लाख स्कूलों के लगभग 30 लाख बच्चों व अध्यापकों ने देखा। इस प्रतियोगिता के लिए लगभग एक करोड़ रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें