फाेटो संख्या:72- हरिद्वार में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ी कोच के साथ--स्र
महेंद्रगढ़। हरिद्वार में आयोजित नाॅर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में महेंद्रगढ़ के 17 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। सोमवार को हुए फाइनल मुकाबलों में भी तीन खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर पदकों पर कब्जा जमाया।
कोच लोकेश सैनी ने बताया कि चैंपियनशिप के अंतिम दिन महेंद्रगढ़ के तीन खिलाड़ियों ने उत्कर्ष प्रदर्शन करते पदक हासिल किया। सोमवार को चैंपियनशिप के अंतिम दिन पीयूष ने स्वर्ण पदक और रुहांश व आदित्य ने कांस्य पदक जीता।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी पुष्कल राज, वंश, सिद्धार्थ लांबा, चिराग, पीयूष, कनिष्क ने स्वर्ण पदक, खिलाड़ी नाम्या सैनी, इशानी, मानव सैनी, अंकिता, विजयलक्ष्मी राव ने रजत पदक और रुहांश रायका, आदित्य, आदर्श, नवनीत, गौरव, भारत ने कांस्य पदक हासिल किया गया। बुधवार को महेंद्रगढ़ पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा।