फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव जोनावास व सोहला पहुंची

Sun, 07 Jan 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को महेंद्रगढ़ खंड के जोनावास व सतनाली खंड के गांव सोहला में पहुंची। गांव जोनावास में जिला परिषद सदस्य देवेंद्र यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। देवेंद्र यादव ने गांव जोनावास व गांव सोहला में नायब तहसीलदार दयाचंद ने विकसित भारत की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने गांव जोनावास के विकास के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। जोनावास में सबसे बुजुर्ग पुरुष होशियार सिंह व सबसे बुजुर्ग महिला उमरावली देवी को सम्मानित किया। सोहला के सबसे बुजुर्ग पुरुष जीवन व सबसे बुजुर्ग महिला राजबाई को सम्मानित किया।
गांव के स्कूल के टॉपर बच्चे काव्या, दृष्टि चौहान, डिंपल, कोमल, इशू को सम्मानित किया। इसी मौके पर फुटबाल प्रतियोगिता में नितिन, क्रिकेट प्रतियोगिता में राजेंद्र, जतिन, हॉकी प्रतियोगिता में विशाल व स्केटिंग प्रतियोगिता जतिन यादव ने अव्वल स्थान प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि ने उनको सम्मानित किया। गांव सोहला में मुख्य अतिथि ने गांव के स्कूल के टॉपर बच्चे आरुषि, गुंजन, नीतीश व फुटबॉल प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले दलबीर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गांव जोनावास में मुख्य अतिथि ने गांव की कविता व रेणु व सोहला की कृष्णा व सुगना देवी को गैस कनेक्शन दिया। लाभार्थी ने कहा कि अब उनकी रसोई धुएं से मुक्त हो जाएगी व सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं आभार व्यक्त किया।
जिला समाज कल्याण विभाग ने जोनावास की सुमित्रा, लाली व सोहला के जगपाल, रूपराम, भतेरी देवी, नरेश कुमार, होशियार सिंह की पेंशन बनाई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से एआरसी धर्मेंद्र ने मुख्य अतिथि की अध्यक्षता में हर घर जल पहुंचाने पर गांव जोनावास के सरपंच जोगेंद्र व सोहला के सरपंच कर्मपाल को अभिनंदन पत्र दिया। इस मौके पर बीडीपीओ अनील कुमार, एसईपीओ अशोक कुमार, नागरिक संसाधन सूचना विभाग से मैनेजर रवि तंवर, खाद एवं आपूर्ति विभाग से प्रवीन यादव, डीईओ नितिन कुमार, ग्राम सचिव विकास कुमार, संजय कुमार, एचपीसीएल से जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें