फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 17.64 लाख की लागत से होगा अटेली के झंडा चौक का सुंदरीकरण

Sun, 07 Jan 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
अटेली का झंडा चौक जिसका सुंदरीकरण किया जाना है।।
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली कस्बे के मध्य स्थित सब्जी मंडी झंडा चौक के सुंदरीकरण पर सरकार 17.64 लाख रुपये खर्च करेगी। कस्बा अटेली के झंडा चौक के सुंदरीकरण के लिए म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एवं स्थानीय निकाय द्वारा 17.64 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर सुंदरीकरण कार्य के लिए निविदा सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन

सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करने वाले इच्छुक ठेकेदार 8 जनवरी तक प्रदेश सरकार पोर्टल पर अपनी रिक्वेस्ट ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए कोई अग्रिम राशि जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है। उल्लेखनीय है कि झंडा चौक कस्बे के बीचों बीच स्थित अति व्यस्ततम चौक है, जहां अटेली मंडी के चार मुख्य द्वारों से सड़कें आकर आपस में मिलती है। पुरानी अनाज मंडी व अनाज मंडी के बीच में स्थित होने के कारण यहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर नगरपालिका एवं प्रशासन द्वारा ध्वजारोहण भी इसी चौक पर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें