फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस की टीम ने दांतों के अस्पताल सहित 26 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा, 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया

विज्ञापन
दांतों के अस्पताल में बिजली चोरी की कार्रवाई करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने सोमवार को एक निजी दांतों के अस्पताल पर छापा मारा। अस्पताल संचालक बिना मीटर के लाइन से सीधे बिजली चोरी कर एसी व अन्य उपकरण चला रहा था। विजिलेंस टीम ने सोमवार को कुल 26 बिजली चोरी के केस पकड़े। बिजली चोरी करने वालों पर साढ़े 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि गर्मी का सीजन शुरू होते ही बिजली का लॉस और किल्लत बढ़ जाती है। बिजली की चोरी भी बढ़ जाती है। लाइन लॉस कम करने व बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें नांगल चौधरी क्षेत्र में विभाग की तरफ से विजिलेंस दो टीमें गठित की गईं। एक टीम का नेतृत्व वेदप्रकाश जेई व दूसरी टीम का नेतृत्व अशोक कुमार जेई ने किया। सर्व प्रथम नांगल चौधरी स्थित एक निजी दांतों के अस्पताल पर छापा मारा। अस्पताल संचालक बिना मीटर के लाइन से सीधे सप्लाई लेकर बिजली चोरी कर एसी व अन्य उपकरण चला रहा था। जिस पर जुर्माना लगाकर विभागीय कार्यवाही की गई। बिजली विजिलेंस टीम की चोरी पर रोकथाम करने की कार्यवाही का पता लगते ही क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।
गांवों में भी की छापेमारी
टीम ने बूढ़वाल, नांगल नूनया, बनीहाड़ी, दताल, मोहनपुर आदि गांवों में छापा मारा। टीम ने 24 घरों में छापा मारा। लोग डायरेक्टर सप्लाई के तारों पर कुंडी डालकर चोरी करते हुए मिले। जिन पर कार्रवाही करते हुए एलएलएम भरकर जुर्माना लगाया गया हैं। वहीं नांगल चौधरी में दो जगहों पर बिना मीटर लगाये हुए सीधे लाईन से सप्लाई लेकर बिजली का प्रयोग करते हुए पाए गए। जिन पर जुर्माना लगाकर कार्यवाही की गई है। बिजली टीम के साथ जितेंद्र ड़ागी, कंवर सिंह जेई, पवन, लेखराज व अशोक सहित दोनों टीमों के साथ विजिलेंस विभाग के पुलिसकर्मी साथ थे।
विज्ञापन

साढ़े 12 लाख रुपये का किया गया जुर्माना
टीम का नेतृत्व कर रहे वेदप्रकाश जेई ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार सोमवार को क्षेत्र में बिजली चैकिंग अभियान चलाया गया हैं। इस दौरान दोनों टीमों ने नांगल चौधरी सहित अन्य कई गांवों में बिजली कनेक्शन की चेकिंग की गई हैं। जिनमें चेकिंग के दौरान कुल 26 बिजली चोरी पकड़ी गई हैं। जिनका चालान कर करीब साढ़े 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया हैं। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी होने के कारण लाइन लॉस बढ़ता है। विभागीय निर्देशानुसार आगे भी लाइन लॉस कम करने व चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें