सिंघाना रोड पर नहर के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हुड्डा सेक्टर निवासी सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 जनवरी को शाम के समय स्कूटी पर हुड्डा सेक्टर अपने घर पर आ रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर घायल हो गया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।