फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शादियों को लेकर सब्जी आढ़ती भी उत्साहित

Fri, 31 Oct 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- सब्जी मंडी में दुकान में रखी सब्जी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही सब्जी मंडी में रौनक लौट आई है। बीते कुछ महीनों से मंदी की मार झेल रहे आढ़तियों के चेहरे अब खिल उठे हैं। विवाह-शादी के अवसरों पर सब्जियों की मांग में अधिक होने से कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आढ़तियों के अनुसार इन दिनों भोर में 4 बजे ही ग्राहकों की मंडी में भीड़ जुट जा रही है।
विज्ञापन

खासकर वे लोग जो विवाह-शादी जैसे कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे हैं, वे सुबह चार बजे तक मंडी में पहुंचकर ताजी सब्जियां खरीदने लगते हैं ताकि समय रहते तैयारियां पूरी हो सके। आलू, प्याज, टमाटर, भिंडी, फूलगोभी, शिमला मिर्च सहित हरी सब्जियों की सबसे अधिक मांग बनी हुई है। यदि इसी तरह मांग बनी रही तो आने वाले हफ्तों में कारोबार और भी बढ़ सकता है।
शादी-विवाह का सीजन फरवरी तक चलने वाला है, जिससे आने वाले दिनों में मंडी में और अधिक रौनक देखने को मिलेगी। सब्जी मंडी में लंबे समय बाद कारोबारियों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है।
विज्ञापन

-
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार में अच्छा होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष मौसम और परिवहन की समस्याओं के कारण सब्जियों की आपूर्ति में बाधा आई थी। इस बार मौसम अनुकूल रहने से उत्पादन अच्छा हुआ है। यही कारण है कि मंडी में सब्जियों की आमद भी बढ़ी है और कीमतें भी अपेक्षाकृत स्थिर बनी हुई हैं। अबकी बार सब्जियों में अच्छा कारोबार होने कर उम्मीद है।- सूरत सिंह सैनी आढ़ती, प्रधान सब्जी मंडी।
-
नवंबर से फरवरी तक का समय कारोबार के लिए सबसे अच्छा रहता है। शादी वाले घरों में बड़े पैमाने पर सब्जियों की मांग रहती है। लोग एक दिन पहले ही मंडी में आकर ताजी सब्जियां खरीदते हैं ताकि कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए। इस बार कारोबार में 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है। विवाह शादियों के लिए सब्जी जयपुर से आ रही है। सब्जियों का स्टॉक पूरा किया हुआ है।- सोमवीर सैनी आढ़ती
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें