फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों की डेढ़ किमी तक लगी कतार

Fri, 31 Oct 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 27 मंडी के गेट के बाहर लगी ट्रैक्टर ट्रॉली की लंबी कतार। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी रोड पर स्थित अनाज मंडी में वीरवार सुबह से बाजरा लेकर आए किसानों की भीड़ लगी रही। बाजरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों की डेढ़ किलोमीटर तक कतार लगी रही। जाम न लगे, इसके लिए पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। वहीं 31 अक्तूबर तक ही खरीद होने की अफवाह फैलने से किसान परेशान रहे। बाद में सचिव ने इसे अफवाह बताया को किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

किसान सुबह पांच बजे ही अपने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मंडी के गेट पर खड़े हो गए जिससे सुबह 11 बजे तक मंडी गेट से पुलिया तक किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली की लंबी लाइन लग गई।
जाम की स्थिति न बन जाए इसके लिए मौके पर पुलिस बल को भी तैनात किया गया था जो किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ साथ यातायात को भी सुचारू रूप से चलाने में जुटे रहे। मार्केट कमेटी की सचिव नकुल यादव व दो महिला सुपरवाइजर भी आज मंडी गेट पर मुस्तैद दिखाई दी।
विज्ञापन

साथ ही कर्मचारी गेट के बाहर से ही किसानों को गेट पास जारी करते दिखाई दिए। सात बजे तक एक हजार से अधिक गेट पास काटे जा चुके हैं। बाजरे की कितनी आवक हुई इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
किसानों ने बताया कि मंडी में व्यापारियों ने कहा है कि बाजरे की खरीद 31 अक्तूबर तक ही की जाएगी व उसके बाद खरीद बंद कर दी जाएगी। व्यापारियों की बात सुनकर अधिकतर किसान मायूस दिखाई दिए। जिसके बाद कमेटी की सचिव से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास इस तरह के अभी तक कोई आदेश नहीं आए हैं। जैसे ही कोई आदेश मिलता है तो बता दिया जाएगा।
किसान की फाड़ी पर्ची
भांखरी से आए किसान दीपक ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से लाइन में लगा हुआ था, शाम करीब 6 बजे नंबर आया तो उसने 30 क्विंटल बाजरा बताया। इसके बाद भी कर्मचारी ने 30 की बजाय 36 क्विंटल बाजरा बताया। इस पर व्यापारी ने उसका बाजरा खरीदने से मना कर दिया। सुपरवाइजर को जब दीपक ने इस बारे में बताया तो उसने दीपक पर आरोप लगाते हुए उसकी पर्ची को ही फाड़ दिया। दीपक ने जब सचिव से इसकी शिकायत की तो उन्होंने सीसीटीवी चेक करने की बात कही।
बॉक्स:
सुबह 8 बजे लाइन में लगी थी, काफी देर बाद नंबर आया। मंडी में कोई व्यवस्था नहीं है किसानों के लिए। व्यापारी औने पौने दाम पर बाजरा की खरीद कर रहे हैं। सरकारी खरीद होती तो किसानों का खासा लाभ मिलता।-संतोष देवी, मोहल्ला जमालपुर
बॉक्स:
सुबह 5 बजे ही घर से निकल लिया था। अधिकारियों को चाहिए कि व्यापारियों से कहें कि सभी के बाजरे का दाम एक ही रखें अलग अलग नहीं। इसके अलावा अगर किसी किसान का 10 क्विंटल का टोकन कटा हुआ है और गाड़ी में 40 क्विंटल है तो व्यापारी केवल 10 क्विंटल ही खरीद रहे हैं। ऐसे में बाकी बचे बाजरे का किसान क्या करें। -सुंदर, गांव टहला मुकुंदपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें