फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आवक घटने से बढ़े सब्जियों के दाम, रसोई का बजट बिगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर के बाजार में सब्जियों के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। स्थानीय स्तर पर सब्जियों की आवक लगभग बंद होने के कारण बाजार की निर्भरता अब दिल्ली और जयपुर की मंडियों पर बढ़ गई है। इससे परिवहन खर्च बढ़ने के साथ सब्जियों के रेट भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं पवन शर्मा, रवि सैनी, रामनिवास सैनी और दर्शन सैनी ने बताया कि गर्मी के कारण स्थानीय आवक काफी कम हो गई है। पहले आसपास के क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में सब्जियां बाजार में पहुंचती थीं लेकिन अब उपलब्धता करीब आधी रह गई है।
वर्तमान में घीया करीब 30 रुपये, हरी मिर्च 80 रुपये, भिंडी 60 रुपये, तोरी 60 रुपये और गोभी करीब 120 रुपये प्रति किलो बिक रही है। विक्रेताओं के अनुसार मांग और आवक के हिसाब से रोज भाव में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राहक दिनेश मास्टर, सुरेश सेठ और घीसाराम सैनी ने कहा कि पहले कम कीमत में कई तरह की सब्जियां मिल जाती थीं। अब बढ़े दामों के कारण खरीदारी से पहले बजट देखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें