फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गो सम्मान अभियान को लेकर विभिन्न संस्थाओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो नंबर-01गो मोता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते वि​भिन्न संस्थाओ
विज्ञापन
नारनौल। गो माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को गो सम्मान अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रेवाड़ी रोड स्थित कच्चा गढ़ आश्रम से सैकड़ों की संख्या में विभिन्न संस्थाओं के लोगों, गो भक्तों, साधु-संतों और धर्म प्रेमी लोगों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कच्चा गढ़ से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए लघु सचिवालय जाकर संपन्न हुआ। रैली के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित किया गया था, जिस पर हजारों गो भक्तों के हस्ताक्षर भी करवाए गए।
ज्ञापन में प्रमुख मांगों के रूप में गो माता को राष्ट्रीय सम्मान देने, गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, इसके खिलाफ सख्त कानून बनाने तथा गो संरक्षण को मजबूत करने की बात कही गई। कार्यक्रम में शामिल संतों और गो भक्तों ने कहा कि यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है और इसी कड़ी में नारनौल के अंदर भी यह प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

गो भक्तों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे भविष्य में अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। जब तक गो माता को राष्ट्रीय सम्मान नहीं दिया जाता यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें