फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाईं

Mon, 01 Apr 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सरकार द्वारा निर्देशित प्ले स्कूल रेडीनेस मेले का शनिवार को ग्राम रामपुरा हुडिना के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजन किया गया। मेले के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं।
विज्ञापन

जिससे बच्चे की क्षमता का आंकलन करके उसमें आवश्यकता अनुसार सुधार पर जोर दिया जा सके। वहीं बच्चों को अधिक से अधिक सरकार द्वारा संचालित आंगनबाड़ी प्ले स्कूल की ओर आकर्षित किया जा सके। डीपीओ संगीता यादव ने बताया कि आंगनबाड़ी स्कूलों में बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन, टीकाकरण सुविधा, स्वस्थ जांच व प्री स्कूल की अनेक गतिविधियों का लाभ प्रदान किया जाता है। रामपुरा गांव में डीपीओ संगीता, डिप्टी डायरेक्टर ऊषा रानी, सीडीपीओ कांता देवी, सुपरवाइजर सुनीता देवी, रामपुरा गांव की सरंपच पूनम देवी, हुडिना गांव के सरपंच जसवंत यादव द्वारा मेले का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें