फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धनतेरस व दिवाली को लेकर शहर के बाजार में सज गई बर्तनों की दुकानें

Mon, 28 Oct 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-15नारनौल की एक दुकान में धनतेरस को लेकर सजे बर्तन। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के बाजारों में धनतेरस को लेकर एक दिन पहले सोमवार को सभी बर्तनों की दुकानें पूरी तरह से सजी दिखाई दी। सभी दुकानदारों ने धनतेरस पर होने वाली बर्तनों की खरीद को लेकर अपनी दुकानों में पूरा सामान लगाकर तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

धनतेरस पर बर्तनों की खरीद को शुभ माना जाता है, जिसके चलते सभी घरों में लोग अपनी जरूरत के बर्तन खरीद कर उनकी पूजा करते हैं। बर्तन विक्रेताओं को कहना है कि धनतेरस पर पूरे दिन इतना काम रहता है कि उन्हें जरा भी समय नहीं मिलता। दुकानदारों ने बताया कि शहर में बर्तन विक्रेताओं की कुल 27 दुकानें हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धनतेरस पर इन सभी दुकानों में 25 से 30 लाख रुपये का कारोबार होने की संभावना जताई जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि गत वर्ष भी 25 लाख रुपये का कारोबार धनतेरस पर हुआ था। बर्तन विक्रेताओं ने बताया कि स्टील के बर्तनों के अलावा इस बार पीतल व तांबे के बर्तनों की अच्छी मांग है। उन्होंने बताया कि इस बार पीतल 800 रुपये किलो व तांबा 1300 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है। बर्तन विक्रेताओं ने बताया कि तांबे में जग, गिलास, बोतल की मांग ज्यादा है। वहीं पीतल की परात भी लोगों की पसंद बनी हुई हैं।
दिवाली व धनतेरस को लेकर दुकान में बर्तन के सभी सामान की पूर्ति कर ली गई है। गत वर्ष धनतेरस पर शहर में 25 लाख रुपये का कारोबार हुआ था। इस वर्ष भी 25 से 30 लाख रुपये का कारोबार होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मुकेश शर्मा, प्रधान मेटल मर्चेंट एसोसिएशन, नारनौल।

धनतेरस पर बर्तनों की लगभग सभी घरों में खरीदारी होती है। धनतेरस को लेकर हमने पूरी तरह से तैयारी कर ली है। इस बार लोग तांबे व पीतल के बर्तनों की ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस को लेकर हमने बर्तनों की पूरी वैरायटी मंगवा ली है।
विज्ञापन

अमित अग्रवाल, बर्तन विक्रेता, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें