फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आपसी झगड़े में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, युवक की मौत

Mon, 28 Oct 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-27उपचाराधीन घायल रतिराम।
विज्ञापन
नारनौल/नांगल चौधरी। क्षेत्र के दोस्तपुर गांव में आपसी झगड़े के दौरान लाइसेंसी बंदूक से गोली चल गई। इसमें एक एक युवक की मौत हो गई। दोनों पक्षों के बीच रात के करीब 9 बजे आपस में कहासुनी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में नीमराणा के नारेडा खुर्द निवासी रोहित ने बताया कि वह मामा के गांव दोस्तपुर में रहता है। उसका परिवार गांव दोस्तपुर में ही रहता है। रविवार को करीब 9 बजे वह अपने भाई राहुल का उपचार करवाकर घर पहुंचा। इस दौरान उसके पड़ोसी रतिराम, रतिराम का पुत्र आशीष व रतिराम की पत्नी मनोज देवी घर के बाहर खड़े थे। वह गाली गलौज कर रहे थे और झगड़ा शुरू कर दिया। पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि वह उसे व उसके भाई राहुल की पीटने लग गए, तभी अचानक आशीष अपने घर से बंदूक लेकर आया। उसने राहुल की तरफ गोली चलाई। इसमें से एक गोली दाएं हाथ व दूसरी गोली राहुल की सीने पर लगी। रतिराम और मनोज देवी ने उसे भी पकड़ लिया। वहीं आशीष ने बंदूक से उसके सिर पर चोट मारी। गोली की आवाज से पड़ोसी एकत्रित हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस लड़ाई-झगड़े में रतिराम भी घायल हो गए। इन दोनों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां राहुल की गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं रतिराम का नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें