फोटो 04 प्रतियोगिता में रंगोली बनाती छात्राएं। प्रवक्
नारनौल। बाल भवन में शनिवार को पोस्टर मेकिंग, स्केचिंग ऑन द स्पाॅट, रंगोली व फन गेम्स प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मंडल अधिकारी अनिरूद्ध यादव रहे। पोस्टर मेकिंग बच्चों ने पानी बचाओ, पर्यावरण बचाओ, धरती बचाओ आदि विषयों पर कलाकारी दिखाई।
जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रंगोली (तृतीय ग्रुप) प्रतियोगिता में उसमानिका प्रथम, आकांक्षा द्वितीय, अलका तृतीय, कनिष्का व रिया बंसल ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। रंगोली (चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिता में कृतिका प्रथम, आरव द्वितीय, निक्की तृतीय, खुशी व भूमि ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया।
स्केचिंग ऑन द स्पाॅट (द्वितीय ग्रुप) प्रतियोगिता में तनीष ने प्रथम, पीयूष द्वितीय, रोहित ने तृतीय व अभिराव व देवांक वर्मा ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। फन गेम्स बॉयज (तृतीय ग्रुप) प्रतियोगिता में शिवम ने प्रथम, नवदीप यादव ने द्वितीय, ललित ने तृतीय, अदित्य व गुरूतेज सिंह ने सांत्वना स्थान पाया। संवाद