फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करने से पहले हॉर्न के साथ डीपर का प्रयोग अनिवार्य : यातायात प्रभारी

विज्ञापन
फोटो 08 टैक्सी चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते अ​धिकारी। पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने टैक्सी स्टैंड पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात में ओवरटेक करने से पहले हॉर्न के साथ डीपर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, ताकि सामने और आगे चल रहे वाहन को संकेत मिल सके और हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन

निरीक्षक नरेश ने चालकों को रात के समय ड्राइविंग करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। इसके साथ ही, उन्होंने हाई बीम और लो बीम के सही इस्तेमाल के बारे में तकनीकी जानकारी भी साझा की।
वाहन चालकों को बताया गया कि वे अपनी निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएं और किसी भी परिस्थिति में शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, क्योंकि यह न केवल उनके लिए बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा हो सकता है। निरीक्षक ने कहा कि अक्सर ढाबों और होटलों के सामने सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं, इसलिए ट्रक या टैंपो चालक अपने वाहन सड़क पर खड़े न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें