फोटो संख्या:53- 11 हट्टा बाजार महेंद्रगढ़ में दिवाली की बधाई देते विधायक कंवर सिंह यादव--स्रोत-
महेंद्रगढ़। विधायक कंवर सिंह यादव ने रविवार को शहर में लोगों को दिवाली पर्व की बधाई दी। पर्व क्षेत्रवासियों के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और उजाला लेकर आए।
आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भावना के साथ मनाएं और जरूरतमंद लोगों की मदद कर समाज में खुशियों का प्रकाश फैलाएं। साथ ही स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर व्यापारियों का सहयोग करें। स्थानीय कारीगरों के बने दीपों व सामान का उपयोग करें। विधायक ने कहा कि दीपों का यह पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा और उजाला लेकर आए।
इस दौरान योगेश शास्त्री, भागीरथ शेखावत, कृष्ण सैनी, अशोक कुमार, सुनील अग्रवाल, कर्मवीर राव, राहुल यादव प्रवीण कुमार, देशराज सरपंच पाली आदि मौजूद रहे।