फोटो नंबर-22गो माता को सब्जी व हरी चरी खिलाते गो सेवा मंडल के सदस्य। स्रोत-संस्था
- फोटो : Reasi news
नारनौल। निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला में रविवार को गो माता की सवामनी लगाई गई। गोशाला में यह सवामनी गो सेवा मंडल नारनौल के सदस्यों द्वारा आयोजित की गई। सदस्यों ने गो माता को हरी चरी व सब्जियां खिलाई। इस मौके पर मंडल के संस्थापक मुकेश वालिया ने बताया कि गो माता की सेवा से मां लक्ष्मी सहित सभी देवता प्रसन्न होते हैं। संवाद