महेंद्रगढ़। यूरिया लेने के लिए अनाज मंडी में स्थित सरकारी खाद केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई हैं। सोमवार सुबह सरकारी खाद केंद्र पर 500 बैग यूरिया खाद पहुंचते ही किसानों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई।
सुबह 11 बजे यूरिया खाद वितरण का कार्य शुरू किया गया था। शाम तीन बजे तक जारी रहा। सोसाइटी के कर्मचारियों के सहयोग से शांतिपूर्वक खाद का वितरण किया गया। हैफेड के मैनेजर जगराम ने बताया कि सोमवार सुबह सरकारी खाद केंद्र पर 550 बैग पहुंचे। किसानों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। एक किसान को तीन बैग वितरित किया गया। करीब 150 से अधिक किसानों को यूरिया खाद वितरित किया गया। सोसाइटी के कर्मचारियों ने शाम तीन बजे किसानों को यूरिया वितरित किया। मंगलवार शाम तक 500 बैग यूरिया के आएंगे। किसानों को खाद को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी