फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व मंत्री डॉक्टर अभय यादव ने की उद्योग मंत्री से मुलाकात

Tue, 26 Nov 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो- 06उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह से बातचीत करते पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव।
विज्ञापन
नारनौल। पूर्व सिंचाई मंत्री डॉक्टर अभय सिंह यादव ने सोमवार को उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह से चंडीगढ़ आवास पर मुलाकात की। वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर बसीरपुर घाटासेर तलोट में बन रहे लॉजिस्टिक हब को गति से विकसित करने के साथ ही उसके आस पास एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के प्रारूप पर उद्योग मंत्री से बातचीत हुई।
विज्ञापन

यादव ने बताया कि हाल ही में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लाजिस्टिक हब की डेढ़ सौ एकड़ के लगभग जमीन के विवाद पर फैसला सुना दिया गया है। जिसके अंतर्गत सरकार को किसानों की जमीन के मूल्यांकन के हिसाब से जमीन अथवा भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के मापदंडों पर मुआवजे की गणना करके मुआवजा प्रदान करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने उद्योग मंत्री से अनुरोध किया कि सरकार के स्तर पर हाईकोर्ट के आदेशानुसार शीघ्र जमीन के मामले का निपटान करवाएं। मंत्री ने डॉक्टर यादव को आश्वस्त किया कि वह पहले लॉजिस्टिक हब के काम को गति देंगे। इसके साथ ही इस क्षेत्र में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें