फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण

Mon, 20 Jan 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 68 सतनाली चौक पर महाराण प्रताप की मूर्ति का अनावरण करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रदेश के कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव व असंद विधायक योगेंद्र राणा भी मौजूद रहे। कृषि मंत्री ने कहा कि मेवाड़ के महान राजा महाराणा प्रताप पराक्रम और शौर्य के लिए दुनिया में मिसाल के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने देश, धर्म और स्वाधीनता के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया। महाराणा प्रताप ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान दिया। उनके संघर्ष और बलिदान ने भारतीय इतिहास को नई दिशा दी।
महाराणा प्रताप की संघर्ष भावना और देश के प्रति प्यार हमें हमेशा प्रेरित करते हैं। यह प्रतिमा उनके साहस और समर्पण को सम्मानित करने का एक छोटा सा प्रयास है। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में महापुरुषों की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि वर्तमान युवा पीढ़ी महापुरुषों के त्याग और बलिदान की गाथाओं से प्रेरणा ले सके। कार्यक्रम के बाद कृषि मंत्री ने विधायक कंवर सिंह के निवास स्थान पर जलपान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सीपीएस शारदा राठौर, जिला अध्यक्ष दयाराम, कार्यक्रम अध्यक्ष रवि चौहान, राजपूत सभा प्रधान सवाई सिंह राठौर, ठाकुर पूर्ण सिंह, सरपंच पाली देशराज फौजी के अलावा अन्य नागरिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें