फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करेंगे

Mon, 20 Jan 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 67 जयराम सदन महेंद्रगढ़ में श्याम सिंह राणा एवं पूर्व मंत्री रामबिलस शर्मा---स्रोत - फोटो : पीएसएम डिग्री कॉलेज में डिजिटल मूल्यांकन करते परीक्षक।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की सोच है कि किसानों के उत्थान के लिए कार्य किया जाए। यह बाते बातें हरियाणा के कृषि और पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार को जयराम सदन में कही। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा मौजूद रहे। श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ कृषि उत्पादों की धुलाई, ग्रेडिंग और पैकिंग का काम आसानी से हो इसके लिए सरकार पैक हाउस स्थापित करने वाले किसानों को सब्सिडी पहले से ही प्रदान कर रही है। हरियाणा सरकार ने बागवानी फसलों की खेती को अधिक बढ़ावा देने व आय बढ़ाने के लिए शॉप पैक हाउस स्थापित किया है। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अबकी बार आप सरकार को बदलने का मन बना लिया है। इस मौके पर असंध के विधायक योगेंद्र राणा, पूर्व विधायक सीताराम यादव, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी, पूर्व चेयरमैन कंवर डालू सिंह, राकेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें