फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बूस्टर ऑपरेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड के गांव गावडी जाट बस स्टैंड पर अलसुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बूस्टर ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव गावडी जाट निवासी बूस्टर ऑपरेटर जोगेंद्र रविवार अलसुबह 3 बजकर 30 मिनट पर वाटर सप्लाई की मोटर चलाने के लिए पैदल जा रहा था। मोटर चलाने के लिए जब वह रोड क्रास कर रहा था तो तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जोगेंद्र को परिजन उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर मौके का मुआयना किया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक जोगेंद्र के दो बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें